पूर्व HPCL चेयरमैन का दावा: मौजूदा कीमतों में एथेनॉल पेट्रोल से महंगा
एचपीसीएल (HPCL) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम.के. सुराना ने हाल ही में एक सार्वजनिक चर्चा में कहा कि मौजूदा खरीद कीमतों के हिसाब से एथेनॉल की कीमत लगभग ₹56.71 से ₹71 प्रति लीटर है, जबकि रिफाइनरी से निकलने वाले पेट्रोल (एक्स-रिफाइनरी) की कीमत करीब ₹53 प्रति लीटर है। इसी आधार पर उन्होंने कहा कि सिर्फ एथेनॉल मिलाने से पेट्रोल सस्ता होने की उम्मीद करना सही नहीं है, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में एथेनॉल स्वयं पेट्रोल से महंगा पड़ता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एथेनॉल मिश्रण का बड़ा लाभ यह है कि इससे भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटती है और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर कम होता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)