पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने के मामले में चौकी प्रभारी और कास्टेबल गिरफ्तार 

Friday, May 16, 2025 - 18:05
Updated: 1 year ago
0
पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने के मामले में चौकी प्रभारी और कास्टेबल गिरफ्तार 

मथुरा (आरएनआई) मथुरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा पुलिस प्रशासन में फल फूल रहे भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश देते हुए अपने ही विभाग के एक चौकी प्रभारी और कास्टेबल को गिरफ्तार कर जेल यात्रा पर विदा कर दिया।मथुरा में 11 मई को थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र नगर में कुछ लोगों ने डेरी व्यवसाई की दुकान पर झगड़े के दौरान फायरिंग कर दी इस घटना में एक छात्र घायल हो गया था, मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी भूरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराते हुए चौकी प्रभारी विदित और हेड कांस्टेबल दिलीप पौनिया पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा 80 हजार रुपए लेकर इस घटना के संबंधित आरोपी सचिन को छोड़ दिया।

पुलिस ने अगले दिन रात को मुठभेड़ के दौरान सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया पूछताछ करने पर उसने बताया वह डेरी के मालिक को नहीं जानता सचिन के कहने पर ही वह उसके साथ गया पुलिस ने सचिन समेत तीन लोगों को टाउनशिप से गिरफ्तार कर लिया सचिन ने बताया कि पहले चौकी प्रभारी ने 2 लाख रूपये मांगे रुपए ना देने पर मुठभेड़ में मारने की धमकी दी बाद में 80 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User