पुलिस ने सेक्स रैकेट गिरोह का किया पर्दाफाश, 7 युवतियों समेत 2 युवक गिरफ्तार

Saturday, April 6, 2024 - 23:12
Updated: 3 years ago
0
पुलिस ने सेक्स रैकेट गिरोह का किया पर्दाफाश, 7 युवतियों समेत 2 युवक गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) मध्यप्प्ररदेशदेश के इंदैर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का गिरोह चलाने वाले का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 युवतियों समेत 2 युवक को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों के पास से बरामद आपत्तिजनक सामान को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इंदौर के संयोगितागंज थाने की पुलिस को मुखबिर के हवाले से सूचना मिली थी कि एमवाय अस्पताल टेम्पो स्टैंड के सामने उर्वशी कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर ही पुलिस टीम ने स्थल पर दबिश दी। इस दौरान सेक्स रैकेट चलता पाया गया। तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटनास्थल पर मिले सामान पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

दरअसल, स्पा सेंटर के आंड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। हालांकि पुलिस द्वारा 7 युवतियों समेत 2 युवकों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया जा रहा है। वहीं सभई लड़कियां अलग-अलग शहरों की बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुट चुकी हैंकि ये सेक्स रैकेट कौन चला रहा था। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि स्पा सेंटर के आंड़ में सेक्स रैकेट कब से संचालित हो रहा है और इस रैकेट से कितने लोग जुड़े हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User