पुलिस की जन सुनवाई, आवेदकों की शिकायतों का समाधान के दिये निर्देश

Jan 7, 2025 - 21:15
Jan 7, 2025 - 21:15
 0  621
पुलिस की जन सुनवाई, आवेदकों की शिकायतों का समाधान के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में जन सुनवाई की गई, इस दौरान अपनी समस्‍याओं/शिकायतों के आवेदन लेकर आये आवेदकों को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा एवं जन सुनवाई में मौजूद सीएसपी गुना भरत नोटिया, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना  विवेक अष्‍ठाना, एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान, डीएसपी अजाक शैलेन्द्र कुमार गोविल आदि अधिकारियों द्वारा आवेदकों की समस्यों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनकी शिकायतों व समस्‍याओं का वैधानिक समाधान किये जाने हेतु आश्‍वस्‍त किया।
               
पुलिस अधीक्षक सिंहा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर किया जाए । साथ ही, पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। आज जन सुनवाई में 26 आवेदकों द्वारा अपनी शिकायतों/समस्‍याओं के आवेदन पत्र दिये गये।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0