पीड़ित परिवारों को मदद दिलाए जाने की सीएम से मांग, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन ने भेजा ज्ञापन

Monday, September 1, 2025 - 19:52
Updated: 1 year ago
0
पीड़ित परिवारों को मदद दिलाए जाने की सीएम से मांग, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन ने भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों को मदद दिलाए जाने की मांग को लेकर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। 

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सीएम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत अजरौली थाना धाता में गरीब किसानों के ऊपर प्राण घातक हमला हुआ। जिसमें किसान केशपाल सिंह की हत्या हो गई और वीरभान सिंह व रामलखन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। यह तीनों अपने परिवार के मुखिया हैं। मृतक केशपाल सिंह के परिवार को बीस लाख रूपए व घायलों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाए। इसी तरह खागा तहसील के ग्राम दरियामऊ में चार वर्षीय आशुतोष सोनकर के दोनों पैर सड़क दुर्घटना में कट गए हैं। जिसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित परिवार को पंद्रह लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए। वहीं बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदौली में विगत कई दिन पहले दैवीय आपदा में घर गिर जाने से तीन लोगों की मृत्यु व चार लोग घायल हो गए थे। मृतक परिवार को बीस लाख व घायलों को पांच-पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद दिलाई जाए। इस मौके पर अरूण लोधी, कमलेश योगी, रामसनेही, पंकज सिंह, राम विशाल सिंह, विवेक दीक्षित, सुमन वर्मा, अभिजीत पटेल भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User