22 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी हिंदू महासभा, अभियान को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक में आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। अभियान को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशीकांत मिश्र ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि संगठन सदैव सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी रक्षा हेतु अपनी अग्रणी भूमिका निभाता चला आ रहा है और आगे भी निभाएगा। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में नवरात्रि पर 22 सितंबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। 5100 सौ सक्रिय सदस्य बनाने का जनपद को लक्ष्य मिला है। जिलाध्यक्ष शशीकांत मिश्र ने सदस्यता अभियान हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल, जिला प्रभारी गजेन्द्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, श्रवण कुमार राजपूत, करन सिंह पटेल, बृम्हेश तिवारी, प्रमोद कुमार पाण्डेय, पिन्टू मिश्रा, शालिक राम, संतोष नेता, रितेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, पूजा यादव, सीता यादव भी मौजूद रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



