पीपीआई का पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर फरवरी में धरना

उषा पाठक  वरिष्ठ पत्रकार।

Saturday, January 27, 2024 - 10:10
Updated: 3 years ago
0
पीपीआई का पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर फरवरी में धरना

जयपुर-नई दिल्ली (आरएनआई) पत्रकारों के  हितों और उनके सम्मान की  रक्षा के लिए संघर्षरत पिरियोडिकल प्रेस ऑफ़ इंडिया (पी पी आई) ने पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों के हितों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर अगले माह फरवरी में जयपुर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। 

यह घोषणा राजस्थान इकाई की ओर से 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडा रोहण के दौरान की गयी। इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय ने बताया की पीपीआई हमेशा से ही पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए अपनी आवाज को बुलंद करती आई है । उन्होंने यह भी कहा कि संगठन पत्रकारों को किस तरह सीधे सहायता मिले इसके लिए भी हमेशा से ही प्रयासरत रही है ।उन्होंने कहा कि इसी क्रम में पीपीआई कई बार पत्रकार सुरक्षा कानून की मुख्य मांग के साथ पत्रकारों की अन्य जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतरी है।कई धरने प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। 

प्रदेश महामंत्री  नरेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार कोई भी हो चाहे हमारे संगठन से जुड़ा हो या नहीं हो, अगर उसकी कोई जायज समस्या होगी तो पीपीआई हमेशा उसके साथ खड़ी रहेगी।प्रदेश सचिव विजय पांडे के साथ उपस्थित पदाधिकारियों ने भी एकजुट होकर पीपीआई के माध्यम से पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनीश कुमार, जिला संयुक्त सचिव प्रभु दयाल, प्रदेश संयुक्त सचिव संजय सक्सेना, जिला संयुक्त सचिव चेतन शर्मा, जिला संयुक्त सचिव शुभम सिद्ध, जिला सचिव शक्ति सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल जाट आदि उपस्थित थे।एल.एस.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User