जिला अधिकारी ने किया ध्वजारोहण धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Saturday, January 27, 2024 - 08:12
Updated: 3 years ago
0
जिला अधिकारी ने किया ध्वजारोहण धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर 26 जनवरी आज जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि ’’हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिये उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये पुनः दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’’
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी लोगो को देश के गोल्डन जुबली यानी 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है निश्चय ही यह उत्सव  का अवसर है। हमारे संविधान निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ संविधान का निर्माण किया है, यह पूरे विश्व में सबसे बड़ा संविधान है ही, साथ ही इसमें कभी किसी बड़े व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता नही पड़ी। वर्तमान में जहां अन्य कई देशों को तख्ता पलट जैसी विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है हम भाग्यशाली है कि हमे कभी ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना नही करना पड़ा।यह  निश्चय ही हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का ही परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विकसित देश की ओर अग्रसर है, आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज देश में एक्सपोनेंशियल विकास हो रहा है। आज समाज के हर तबके के बच्चो को शिक्षा का अवसर मिल रहा है देश में विकास कार्य हो रहे है  वर्ष 2047 तक हम निश्चय ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर लेंगे। वर्तमान में हमारे द्वारा की गई शुरुआत ही हमारी आने वाली पीढ़ी को एक नया आयाम देगी। उन्होंने लोगो से अपील किया कि  देश को विकसित बनाने में अपना योगदान अवश्य दे। इस दौरान देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों  आदि के बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि. एवम रा. रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा विकास भवन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
पुलिस लाइन जौनपुर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।
इस अवसर पर  विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User