सुल्तानपुर: पीड़ित पत्नी ने लगाया सहायक शाखा प्रबंधक पति पर सुनियोजित तरीके से बदनाम करने का आरोप

Monday, February 10, 2025 - 11:52
Updated: 2 years ago
0
सुल्तानपुर: पीड़ित पत्नी ने लगाया सहायक शाखा प्रबंधक पति पर सुनियोजित तरीके से बदनाम करने का आरोप

सुल्तानपुर (आरएनआई) सुलतानपुर जनपद में बडौदा यूपी बैंक शाखा शहाबुद्दीनपुर के सहायक प्रबंधक शिवनारायण ने अपनी पत्नी पर गत दिनों प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया था,जिसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं पत्नी यूपी ग्रामीण बैंक ताजुद्दीनपुर की प्रबंधक पत्नी गुंजा रानी का आरोप है कि उसके पति के साथ शारीरिक प्रताड़ना, विवाह विच्छेद  एवं अन्य  मामला न्यायालय में पहले में ही लंबित है, शिवनारायण द्वारा  सुनियोजित तरीके से मानसिक प्रताड़ना व सामाजिक प्रतिष्ठा को हनन करने की उद्देश्य  से फर्जी चारित्रिक आरोप लगाकर उसे को बदनाम करने की बेबुनियाद कोशिश की गई है। पीड़िता ने अपने पति शिवनारायण पर सुनियोजित तरीके से बदनाम  करने का आरोप लगाते हुए पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में  एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2015 में शादी हुई थी कुछ दिनों तक जीवन ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ वर्षों के बाद हमारे पति शिवनारायण के चाल चलन व व्यवहार से प्रताणित होने के कारण वर्ष 2023 से अलग-अलग रहने लगे। कुछ दिनों पहले मुझसे खार खाए मेरे पति ने चारित्रिक दोष लगा दिया। फिलहाल महिला पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User