पिता की पुण्यतिथि पर सांसद कराएंगे सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

एम्स हॉस्पिटल भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे रोग निवारण, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन।

Friday, September 15, 2023 - 20:15
Updated: 3 years ago
0
पिता की पुण्यतिथि पर सांसद कराएंगे सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सांसद डॉक्टर केपी यादव

गुना। (आरएनआई) पिता की पुण्यतिथि पर 17 सितंबर को शिवपुरी गुना सांसद केपी सिंह यादव द्वारा सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। शिविर में एम्स हॉस्पिटल भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे। इसी के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा और साथ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सांसद डॉक्टर केपी यादव द्वारा अपने स्वर्गीय पिताजी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय रघुवीर सिंह रुसल्ला की पुण्यतिथि पर मां जानकी मंदिर करीला धाम में सुंदरकांड पाठ, भजन संगीत एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर एम्स हॉस्पिटल भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परीक्षण व विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर एम्स के चिकित्सकों द्वारा क्षेत्र वासियों की नि:शुल्क जांच कर कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जावेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User