कल गुना आएगी जन आशीर्वाद यात्रा मुख्यमंत्री लेंगे गुना में सभा

Friday, September 15, 2023 - 20:10
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल गुना जिले में आ रही जन आशीर्वाद यात्रा में सम्मिलित होकर सांयकाल 5 बजे लक्ष्मीगंज गुना में विशाल आमसभा को संबोधित कर नगर की जनता का आशीर्वाद लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि विश्राम कर अगले दिवस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 
मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा के अंर्तगत 16 सितंबर शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा का गुना जिले की सीमा लहर घाट में दोपहर पोने दो बजे प्रवेश हो रहा है। और यह यात्रा म्याना, पाटई, भदौरा, ऊमरी, नेगमा होते हुए नानाखेड़ी से मुख्य मार्गों से होते हुए गुना लक्ष्मीगंज में पहुंचेगी।

जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा विशाल आमसभा को संबोधित कर जनता का आशीर्वाद लेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा का 16 को रात्रि विश्राम कर अगले दिवस 17 सितंबर रविवार को बजरंगगड़ , आरोन, राधौगढ़, बीनागंज, चाचौड़ा होते हुए  जिले की चारों विधान सभाओं में घूमकर जनता का आशीर्वाद लेगी।

इस यात्रा के भव्य स्वागत हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने जिले वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत करने का आग्रह किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User