मानसिक विक्षिप्‍त श्रमिकों को विमुक्‍त कराकर सौंपा गया अपना घर आश्रम शिवपुरी को

कलेक्‍टर के निर्देशन में संयुक्‍त टीम द्वारा की गयी श्रमिकों को की मुक्‍त कराने की कार्यवाही 

Friday, September 15, 2023 - 18:25
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) सहायक श्रम पदाधिकारी अशीष कुमार तिवारी ने बताया कि गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र में मा‍नसिक रूप से विक्षिप्‍त श्रमिकों की जानकारी प्राप्‍त होते ही कलेक्‍टर के निर्देशन में रेस्‍क्‍यू करने हेतु टीम गठित करने के आदेश दिये गये। जिसके तहत आज आशीष कुमार तिवारी सहायक श्रम पदाधिकारी गुना एवं
प्रमोद भार्गव वरदान सेवा समिति संयोजक गुना एवं थाना प्रभारी कुम्‍भराज दीपक राजोरिया की संयुक्‍त टीम द्वारा ग्राम मानक चौक तहसील कुम्‍भराज जिला गुना से घर से भटके हुए विभिन्‍न 13 विक्षिप्‍त श्रमिकों को नियोजकों के यहां से सामान्‍य रूप से विमुक्‍त कराया जाकर उनकी जानकारी पुलिस पोर्टल पर अपलोड कराई गई।

डॉ.भाटी मनोचिकित्‍सक की सहायता से सभी का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया गया एवं अध्‍यक्ष, अपना घर आश्रम शिवपुरी, जिला शिवपुरी को सुपुर्द किया गया है। 

विमुक्‍त कराये गये श्रमिक रामकुमार पिता गोरे लाल राव नि. रायसेन, लखन गौढ नि. लोरमी बिलासपुर, गुर्जर सिंह नि. रूठियाई गुना, रामजीवन पिता धनलाल नि. ग्राम दोबा जंजाली तह. राधौगढ जिला गुना, लल्‍लीराम पिता देवचंद अहिरवार नि. बरावदा जिला बारां राजस्‍थान, कोमल पिता रणजीत सिंह चौहान, वीरेन्‍द्र चन्‍द्र शर्मा नि. राठी गया विहार,अमर नि. ग्राम सीतापुर गोंडा उ.प्र., तातम पिता भूण्डिया मानकर नि.ग्राम पंचायत अगावा तहसील कुच्‍छी जिला धार,अशोक कुमार कुशवाह नि. कुनुक्‍कू चंनेरा फिरोजाबाद यूपी, बाबूलाल आदिवासी पिता हानाजी नि. भूआले डोंगरपुर राजस्‍थान आदि सभी श्रमिक कुंभराज क्षेत्र के नियोजकों से मुक्‍त कराये गये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User