पिता का हाथ थामे खड़ी थी चार साल की मासूम, तेज रफ्तार कार ने कुचला

पिता ने शोर मचाया तो बस्ती के लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। एक युवक ने कार को पत्थर मारकर भी रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार बस्ती में ही छोड़ दी और भाग गया। कार बस्ती में रहने वाले महेश नामक व्यक्ति की है।

Wednesday, February 21, 2024 - 16:28
Updated: 3 years ago
0
पिता का हाथ थामे खड़ी थी चार साल की मासूम, तेज रफ्तार कार ने कुचला

इंदौर (आरएनआई) इंदौर के हातोद क्षेत्र में एक कार चालक ने पिता के साथ सड़क पर खड़ी चार साल की बच्ची को कार से रौंद दिया। कार बच्ची को पांच फीट तक घसीटते हुए ले गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने टक्कर के बाद कार का पीछा किया था। चालक ने कार बस्ती में ही छोड़ दी और भाग गया।

हिट एंड रन की यह घटना हातोद के कुम्हार मोहल्ला में हुई। चार साल की जैनब अपने पिता शोएब के साथ घर जा रही थी। पिता ने उसका हाथ थाम रखा था, तभी एक कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी जैनब व शोएब को टक्कर मार दी। कार चालक ने एक्सीलेटर दबाए रखा। टक्कर के बाद पिता एक तरफ फिंका गया, लेकिन बच्ची को कार चालक रौंदते हुए पांच फीट आगे तक ले गई। टक्कर से गिरे पिता ने खुद को संभाला और बच्ची को बचाने के लिए भागा, तब तक कार के पहिए बच्ची पर चढ़ चुके थे और  कार एक मकान से टकरा कर सड़क की तरफ भागने लगी।

पिता ने शोर मचाया तो बस्ती के लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। एक युवक ने कार को पत्थर मारकर भी रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार बस्ती में ही छोड़ दी और भाग गया। कार बस्ती में रहने वाले महेश नामक व्यक्ति की है। वह फरार है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैै। बच्ची के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User