पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी का निधन

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी  (आरएसपी) के नेता चौधरी दक्षिण दिनाजपुर जिले की बालुरघाट सीट से सात बार विधायक चुने गए। इसके अलावा 1987 से 2011 तक बंगाल सरकार में जेल और समाज कल्याण मंत्री रहे।

Jul 27, 2024 - 10:11
 0  405
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी का निधन

नई दिल्ली (आरएनआई) पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री बिश्वनाथ चौधरी का कोलकाता के एक अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनको पिछले सप्ताह एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 6:42 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी  (आरएसपी) के नेता चौधरी दक्षिण दिनाजपुर जिले की बालुरघाट सीट से सात बार विधायक चुने गए। इसके अलावा 1987 से 2011 तक बंगाल सरकार में जेल और समाज कल्याण मंत्री रहे। आरएसपी के महासचिव मनोज भट्टाचार्य ने कहा कि चौधरी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बालुरघाट ले जाया जाएगा।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आवास मातोश्री पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। 

झारखंड के दुमका जिले की एक विशेष अदालत ने 14 साल पुराने घूसखोरी मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को चार साल की सजा सुनाई है। एडीजे कम विशेष न्यायाधीश विजिलेंस श्रीप्रकाश झा की अदालत ने लोक अभियोजक चंपा कुमारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीडीओ शिवाजी भगत को चार साल की सजा सुनाई और 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एक अप्रैल 2010 को जामताड़ा जिले के नाला ब्लॉक में तैनाती के दौरान बीडीओ शिवकुमार भगत को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। भगत मौजूदा समय में दुमका जिले के रानेश्वर ब्लॉक में बीडीओ पद पर तैनात हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.