पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमाला में कराया मुंडन, हादसे में घायल बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी ने अपने बेटे की सलामती के लिए मांगी गई मन्नत को रविवार को पूरा किया। उन्होंने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल मुंडवाए और भगवान वेंकटेश्वर का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विभिन्न अनुष्ठानों में भी भाग लिया।

Monday, April 14, 2025 - 10:18
0
पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमाला में कराया मुंडन, हादसे में घायल बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

तिरुपति (आरएनआई) आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में अपना सिर मुंडवाकर मन्नत पूरी की। उन्होंने हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आगजनी की घटना में घायल हुए अपने बेटे की सलामती के लिए मन्नत मांगी थी। अन्ना कोनिडेला ने देवता के प्रति अपनी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में अपने बाल अर्पित कर भगवान वेंकटेश्वर को धन्यवाद दिया। 

कल्याण दंपती के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में भाग लेने गए थे। जहां 8 अप्रैल को आग लग गई। हादसे में मार्क के हाथ-पैर जल गए थे और उन्हें धुएं की वजह से भी तकलीफ हुई थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में बच गए। हादसे में घायल बेटे की सलामती के लिए अन्ना ने तिरुमाला मंदिर में बाल अर्पित करने के लिए मन्नत मांगी थी। 

उपमुख्यमंत्री कल्याण की पत्नी अन्ना ने मंदिर की परंपरा को ध्यान में रखते हुए 'पद्मावती कल्याण कट्टा' में अपने बाल अर्पित किए। जिसके बाद उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। 

जनसेना पार्टी की प्रेस विज्ञाप्ति में कहा गया है कि अन्ना कोनिडेला ने मन्नत मांगी थी कि यदि उनका बेटा दुर्घटना में बच जाता है, तो वह देवता को अपने बाल अर्पित करेंगी। संयोग से अब उनका बेटा दुर्घटना में घायल होने के बाद स्वस्थ है, जिसके चलते अन्ना ने बाल मुंडवाकर अपनी मन्नत को पूरा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User