‘पर्यावरण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित, संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर जोर
आज पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत एक निजी होटल में “पर्यावरण संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय सह-संयोजक आदरणीय राकेश जी जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. किशन यादव जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कुलगुरु डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अशोक सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं तुलसी पूजन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राकेश जैन ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को ईश्वरीय कार्य बताते हुए कहा कि यह किसी और की नहीं, बल्कि स्वयं की सेवा है, जिसे हमें स्वयं ही करना होगा। उन्होंने “पेड़ लगाओ, जल बचाओ, पॉलिथिन हटाओ” का संदेश देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. किशन यादव ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, वहीं पूर्व कुलगुरु डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। अंत में विभाग पर्यावरण संयोजक अमित गोयल द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अभयराज रघुवंशी द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)