परिवार नियोजन की जनजागरूकता हेतु रवाना हुए सारथी वाहन

Saturday, February 17, 2024 - 14:45
Updated: 3 years ago
0
परिवार नियोजन की जनजागरूकता हेतु रवाना हुए सारथी वाहन

शाहजहाँपुर (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम द्वारा परिवार नियोजन  के जनजागरूकता के लिए  अर्बन क्षेत्र में प्रचार प्रसार हेतु सारथी वाहन को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहाँपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  आरoकेo गौतम द्वारा बताया गया कि  यह वाहन शहर में परिवार नियोजन  का  प्रचार प्रसार करेगा । सारथी वाहन के माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी साधन ( महिला और पुरुष नसबंदी ) और अस्थायी साधन ( अंतरा , छाया , पीपीआईयूसीडी , आईयूसीडी , कंडोम आदि गर्भनिरोधक साधन) के बारे में समुदाय को जागरूक किया जाएगा | 

इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा जिला शिक्षा एवं सूचना अधिकारी,  पुष्पराज गौतम डीसीपीएम,  अनिल कुमार गंगवार डीएफपीएलएम,  बिपिन सिंह उपस्थित रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User