पुलिस भर्ती परीक्षा-2023-24 हेतु बनाये गये सभी परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

Saturday, February 17, 2024 - 14:46
Updated: 3 years ago
0
पुलिस भर्ती परीक्षा-2023-24 हेतु बनाये गये सभी परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

शाहजहाँपुर (आरएनआई) आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023-24 दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रो पर अयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से शनिवार दिनांक 17 फरवरी, 2024 को जनपद में बनाये गये सभी परीक्षा केन्द्रो पर प्रथम पाली में पहुंच कर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय इण्टर कालेज, इस्लामिया इण्टर कालेज, आर्य महिला इण्टर कालेज, द मन्सूरी इन्टरनेशनल स्कूल, देवी प्रसाद इण्टर कालेज, जनता इण्टर कालेज, स्वामी सुकदेवानन्द लाॅ महाविद्यालय, राजकीय पाॅलीटेक्निक, सरस्वती विद्या मन्दिर, सुदामा प्रसाद विद्यास्थली तथा फूल सिंह शिक्षा निकेतन इण्टर कलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, जेमर सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुचारू रूप से परीक्षा संचालित पायी गयी। सभी परीक्षा केन्द्रो पर  सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद पाये गये। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User