परिवहन विभाग ने निरीक्षकों के तबादले किये, नई पदस्थापना आदेश जारी

Tuesday, March 5, 2024 - 18:46
Updated: 3 years ago
0
परिवहन विभाग ने निरीक्षकों के तबादले किये, नई पदस्थापना आदेश जारी

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग के निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, परिवहन विभाग के मुख्यालय से  जारी तीन अलग अलग आदेशों में तीन परिवहन निरीक्षकों को उनकी वर्तमान चैक पोस्ट से हटाकर दूसरी चैक पोस्ट पर तैनात किया गया है।
परिवहन विभाग मुख्यालय ग्वालियर ने परिवहन निरीक्षक अजय मार्को को परिवहन चैक पोस्ट मुलताई से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट मालथोन का प्रभारी बनाया है, परिवहन निरीक्षक विवेक दांते को परिवहन चैक पोस्ट खवासा से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट मुलताई का प्रभारी बनाया है और परिवहन निरीक्षक रत्नाकर उइके को मालथोन से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट खवासा का प्रभारी बनाया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User