परिवहन विभाग गुना द्वारा शहर के विभिन्‍न मार्गो पर की गयी वाहनों की जांच कार्यवाही, जांच कार्यवाही के दौरान जुर्मान के रूप में लगभग 6 लाख रूपये राजस्‍व प्राप्‍त

Friday, June 16, 2023 - 19:30
0

गुना। आज जिला परिवहन अधिकारी गुना द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो पर चल रहे अनफिट बिना परमिट, मोटरयान कर बकाया वाहनों के विरूद्ध वृहत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ग्वालियर रोड, आरोन रोड़ एवं अशोकनगर रोड पर लगभग 60 वाहन चेक किये गये। जिसमें वाहन क्रमांक बस MP33P1586 बिना फिटनेस एवं 1,94,000 मोटर यान कर बकाया होने पर एवं वाहन क्रमांक बस MP33P0557 बिना परमिट होने से जब्त किये गये। वाहन क्रमांक बस MP33P0633 से मौके पर 2,45,636 रूपये मोटर यान कर जमा कराया गया वाहन क्रमांक बस MP04PA2215 बिना परमिट जप्त किया गया। वाहन क्रमांक MP09FA7222 बिना परमिट पाये जाने पर 48,000 रूपये जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों को जॉच कर कुल 63,500 रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। जांच कार्यवाही के दौरान बस संचालको को ओवरलोडिंग नही करने एवं विधिवत नियम से वाहन चलाने की समझाईश दी गई। 
आज की गई कार्यवाही से लगभग 6,00,000 रूपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। उक्‍त कार्यवाही में श्री वेदप्रकाश बंसल चेकपोस्ट प्रभारी धरनावदा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User