पत्नी और सास आत्महत्या करने के लिये दोषी, दोनों पर अपराध दर्ज, असिस्टेंट इंस्पेक्टर की आत्महत्या से जुडा मामला

Thursday, January 16, 2025 - 16:21
Updated: 2 years ago
0

छतरपुर (आरएनआई) आदिमजाति कल्याण विभाग में असिस्टेंट इंस्पेक्टर ने 27 दिसम्बर को फांसी लगाकर की आत्महत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस की जांच कर पत्नी और सास पर किया मामला दर्ज। 

छतरपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले असिस्टेंट इंस्पेक्टर रामकुमार त्रिवेदी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से एक रात पहले  उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था,जिसमें उन्होंने लिखा- "जिंदगी में एक समय आता है, जब उसे तय करना होता है कि पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है।" जिस पर उनकी पत्नी मृगाछी त्रिवेदी ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि "जितना तुम समझ रहे हो उतना ही सामने वाला समझ रहा है और अच्छा है कि आप किताब ही बंद करो" जिस मामले को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच की और जांच उपरांत पाया गया की पत्नी के द्वारा पति को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था जिस दिन यह घटना हुई उसे दौरान रामकुमार त्रिवेदी की पत्नी मृगक्षी त्रिवेदी और उनकी सास रेखा तिवारी घर पर मौजूद थी और जिन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया, जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बी एन एस की धारा 108 और 3(5) के तहत पत्नी मृगाछी त्रिवेदी और सास रेखा तिवारी पर मामला दर्ज किया गया है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User