मायावती ने फिर उठाया अलग प्रदेश का मुद्दा, बोलीं- हाईकोर्ट बेंच का सपना अधूरा
लखनऊ (आरएनआई) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलग प्रदेश और हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर लोगों का सपना अब तक अधूरा है और यह नहीं पता कि यह कब पूरा होगा।
रविवार को सोशल मीडिया के जरिए जारी बयान में मायावती ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन हुआ, जिसकी रूपरेखा और शुरुआती काम उनकी सरकार के दौरान ही शुरू कर दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय केंद्र में रही कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना में बाधाएं डालीं, अन्यथा यह कार्य यमुना एक्सप्रेसवे की तरह पहले ही पूरा हो सकता था।
उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग हाईकोर्ट बेंच और अलग राज्य की मांग को दोहराते हुए कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से इन सुविधाओं का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल का अधिकांश समय प्रदेश की गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने के बजाय बसपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को निष्क्रिय करने में बीता।
इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बसपा सरकार के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के हित में लिए गए फैसलों और महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए संस्थानों व जिलों के नाम बदले गए। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे विरोधी दलों की कथित भ्रामक और छलावे वाली राजनीति से सावधान रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)