पं राम चरित्र महाविद्यालय पड़ेला की शैलजा तिवारी ने समाज शास्त्र में गोल्ड मेडल जीता

Oct 14, 2025 - 12:14
Oct 14, 2025 - 12:15
 0  54
पं राम चरित्र महाविद्यालय पड़ेला की शैलजा तिवारी ने समाज शास्त्र में गोल्ड मेडल जीता

सुलतानपुर (आरएनआई) पण्डित राम चरित्र महाविद्यालय पड़ेला कादीपुर की प्रतिभाशाली छात्रा शैलजा तिवारी ने डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।गत दिवस राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में एक समारोह आयोजित कर पण्डित रामचरित्र मिश्र महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा शैलजा तिवारी पुत्री बृजेश तिवारी पत्नी सौरभ उपाध्याय को कुलाधिपति स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।

शैलजा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ श्रवण मिश्र, सन्त तुलसीदास पी जी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय, डॉ जीतेन्द्र उपाध्याय, योगेंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दिया। छात्रा शैलजा की इस उपलब्धि पर डाॅ इन्दुशेखर उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती आज शैलजा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पित भाव से पूरी निष्ठा के साथ अध्ययन कर सफलता अर्जित किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0