न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयर बेस पर फायरिंग से हड़कंप, एक की मौत, एक घायल
अलमोगोर्डो (आरएनआई) न्यू मैक्सिको के हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर मंगलवार शाम हुई गोलीबारी की घटना से पूरे सैन्य परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिलिट्री अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे बेस पर एक्टिव शूटर की सूचना मिलते ही पूरे परिसर को तत्काल लॉकडाउन कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। कुछ समय बाद हालात काबू में आने पर लॉकडाउन हटा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह का तत्काल खतरा नहीं है। आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। हालांकि, अभी तक हमलावर की पहचान, हमले के कारण और मृतक व घायल की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
गौरतलब है कि हॉलोमन एयर फोर्स बेस अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा है, जो करीब 93 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां तैनात 49वीं विंग देश की सुरक्षा से जुड़े अहम अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती है, जिससे इस घटना को और भी गंभीर माना जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)