पूर्णिया में नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में जाली उत्पाद जब्त
पूर्णिया (आरएनआई) पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। सदर थाना पुलिस और अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली स्नैक्स, प्रिंटेड पैकेजिंग रोल और अन्य सामग्री बरामद की गई है। यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय बाजारों में बड़े पैमाने पर जाली माल खपाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, कप्तानपाड़ा स्थित एक फैक्ट्री में मशहूर “पालक पनीर” ब्रांड की नकल कर घटिया गुणवत्ता के उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में तैयार स्नैक्स के कट्टे, खाली पैकेट और ब्रांडेड प्रिंटेड रोल मिले, जिन्हें असली उत्पाद के रूप में बाजार में बेचा जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक विवेक बैद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नकली पैकेजिंग सामग्री गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगाई जाती थी और फिर उसी में उत्पाद भरकर बाजार में सप्लाई किया जाता था। यह अवैध नेटवर्क पिछले कई महीनों से सक्रिय था और ग्राहकों को धोखे में रखकर मुनाफा कमाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जिस ब्रांड की नकल की जा रही थी, वह दरभंगा स्थित अम्बे फूड प्रोडक्ट्स का पंजीकृत उत्पाद है। कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
छापेमारी के बाद इलाके के थोक बाजारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। वहीं, कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी खाद्य उत्पाद को खरीदते समय उसकी पैकेजिंग, होलोग्राम और गुणवत्ता की सावधानीपूर्वक जांच जरूर करें, ताकि नकली और मिलावटी सामान से बचा जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)