नौरादेही को मिला नया मेहमान, कान्हा से लाया गया बाघ नई टेरिटरी में हुआ मुक्त
सागर (आरएनआई) वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, नौरादेही को नया बाघ मिल गया है। कान्हा टाइगर रिजर्व से लाए गए अनाथ और स्वस्थ बाघ को पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत नौरादेही में छोड़ा गया। अल सुबह जैसे ही पिंजरे का दरवाज़ा खोला गया, बाघ ने अपनी नई टेरिटरी में छलांग लगाई और महज सात सेकंड में जंगल की गहराइयों में ओझल हो गया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पुनर्स्थापन नौरादेही में बाघों की संख्या और जैव विविधता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही नए आवास में पूरी तरह अनुकूल हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)