नेशनल हेराल्ड को लेकर कांग्रेस का विरोध, मथुरा में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Thursday, December 18, 2025 - 16:00
0

मथुरा (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन की शुरुआत महोली रोड स्थित बजरंग धर्म कांटा से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है और आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के आसपास पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा कारणों से कार्यकर्ताओं को कार्यालय परिसर तक पहुंचने नहीं दिया गया। जब कुछ कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User