नेशनल यूथ क्लाइमेट कंसोर्टियम में चयनित हुए अमन कुमार, देशभर में जलवायु परिवर्तन से जुड़े अभियानों में योगदान देंगे बागपत के अमन

Wednesday, February 26, 2025 - 16:44
Updated: 2 years ago
0
नेशनल यूथ क्लाइमेट कंसोर्टियम में चयनित हुए अमन कुमार, देशभर में जलवायु परिवर्तन से जुड़े अभियानों में योगदान देंगे बागपत के अमन

बागपत (आरएनआई) जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए यूनिसेफ युवा और ब्रिंग बैक ग्रीन फाउंडेशन द्वारा यंग इंडिया क्लाइमेट कम्युनिटी का गठन किया गया है। इस कम्युनिटी में बागपत जिले के ट्यौढी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार को भी सदस्यता दी गई है।

यंग इंडिया क्लाइमेट कम्युनिटी, नेशनल यूथ क्लाइमेट कंसोर्टियम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में कार्यरत प्रभावशाली युवा कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना और उन्हें नीति निर्माण एवं सामुदायिक कार्यों से जोड़ना है। इस चयन के बाद, अमन कुमार को देशभर में जलवायु परिवर्तन से जुड़े अभियानों, नीति निर्माण, शोध और कार्यान्वयन में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

अमन कुमार को इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से राज्य का सर्वोच्च युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। वे ग्रामीण युवाओं के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में अमन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में अध्ययनरत है और माय भारत, हंड्रेड, यूनेस्को, यूनिसेफ आदि संस्थानों से जुड़े है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User