फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सीएमओ ने किया शुभारंभ, 10 से 28 अगस्त तक अभियान में लोगों को खिलाई जाएगी दवाई

Sunday, August 10, 2025 - 20:23
Updated: 1 year ago
0
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सीएमओ ने किया शुभारंभ, 10 से 28 अगस्त तक अभियान में लोगों को खिलाई जाएगी दवाई

फतेहपुर (आरएनआई) फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शाहबुद्दीन एवं जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करके किया गया।

रविवार को तुराब अली का पुरवा स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें 117 लोगों ने प्रतिभाग किया। 98 लोगों एवं मीडिया बंधुओं द्वारा दवा खिलाई गयी। सीएमओ राजीव नयन गिरि ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद की 28,29,933 लक्षित जनसंख्या को दवा सेवन करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान रविवार से लेकर 28 अगस्त तक चलाया जायेगा। जिसमें 2365 आशा और आंगनबाड़ी की टीम द्वारा जनपद फ़तेहपुर को घर घर जाकर अपने सामने दवा खिलाने का काम करेगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं एल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आइवरमेकटिन सभी को खाना खाने को उपरांत सेवन करना है। दवा का सेवन सभी को करना है। फिर चाहे वो रोगी हो या न हो। गर्भवती महिलाएं, एक साल से कम उम्र के बच्चे एवं अति गंभीर रोगी को छोड़कर दवाओं का सेवन सभी कर सकते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अंतरविभागीय समन्वय को बनाया गया है जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी की मदद से ग्राम प्रधान द्वारा प्रत्येक गांव में दवा सेवन हेतु मुनादी की व्यवस्था की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रत्येक कोटेदार को कहा गया है। राशन वितरण केंद्र में आए हुए प्रत्येक लाभार्थी को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन हेतु प्रोत्साहित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डीआईओएस एवं प्रत्येक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User