निर्धारित रास्ते से ही निकालें जुलूस: एसडीएम
मोहर्रम पर्व को लेकर घोष थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को सुल्तानपुर घोष थाना परिसर में खागा क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के सभी धर्मों के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
खागा क्षेत्राधिकारी ब्रज मोहन राय व उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक में मौजूद सभी लोगों से पूर्व वर्षों की परंपरा और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को मानने की अपील की। उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने कहा कि कोई भी किसी तरह की नई परंपरा की शुरूआत न करें। सभी लोग आपसी समन्वय और सहयोग के साथ मोहर्रम के पर्व को मनाएं। जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से ही निकाले। बैठक में जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मौजूद उच्चाधिकारियों ने इन सभी मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने सभी लोगों से आग्रह किया कि त्योहार साल में एक बार आता है। सभी लोग एक साथ मिलजुल कर मोहर्रम के पर्व को मनाएं। आपसी भाईचारा कायम करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहे। अगर कोई अफवाह फैला रहा है या फैलाने की कोशिश कर रहा है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें ताकि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



