खागा विधानसभा की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले कांग्रेसी, जल निकासी, बिजली व पानी की समस्याओं से कराया अवगत
फतेहपुर (आरएनआई) खागा विधानसभा क्षेत्र की महती पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया।
जनहित में नेताओं ने बताया कि खखरेरू के कनपुरवा पावर हाउस से बिजली की जटिल समस्या है। क्षेत्रीय किसान बेहाल हैं। वहां पांच से दस केवी के लगे ट्रांसफार्मर नाकाफी साबित हो रहे हैं। जहां 33 केवी के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। जिससे किसान अपनी कृषि कार्यों में बिजली का सही उपभोग कर सकें। इसके अतिरिक्त खागा से नौबस्ता रोड में चौकी चौराहे व धाता से सिराथू मार्ग में धाता बाईपास से दीप नारायण चौराहे तक रोड बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही है। इन दोनों मार्गों को अविलंब बनवाया जाए। अभी हाल में हुई मड़ैयन गांव में हुई तीन मौतों का हवाला देते हुए कहा गया कि उन गांवों तक पहुंचने का आज भी कोई पक्का मार्ग नहीं है। विषम परिस्थितियों में वहां से बाहर निकलना दूभर है। इसलिए वहां पक्के मार्गों का निर्माण अति आवश्यक है। इन्हीं समस्याओं के साथ यह भी कहा कि खागा नगर में बरसात के दिनों में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पूरे नगर की सड़के जलमग्न हो जाती है। तीन चार घंटे बाद पानी निकासी होने पर निकलना संभव हो पाता है। इसलिए वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, संतोष कुमारी शुक्ला, पंडित रामनरेश महराज, शहाब अली, नफीस शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



