निरीक्षण दल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयों का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण दल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयों का किया गया निरीक्षण, ओम इण्डस्ट्री, केके ग्रीन इण्‍डस्‍ट्री एवं पातांजलि फूड्स इकाईयों में नही पाए अग्निशमन यंत्र, कमियों पर जारी किया गया नोटिस। 

Jan 22, 2024 - 19:19
Jan 22, 2024 - 19:20
 0  810
निरीक्षण दल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयों का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) औद्योगिक इकाईयों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पांच सदस्‍यीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है, जिनके द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गुना की अध्यक्षता में श्रम अधिकारी, सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि एवं सम्बधित तहसील के तहसीलदार सहित पांच सदस्यीय निरीक्षण दल द्वारा मैसर्स ओम इण्डस्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इकाई द्वारा कच्चे माल के रुप में एग्रो वेस्ट (भूसा) का उपयोग किया जाता है। इस हेतु अग्निशमन यंत्र नही पाये गये, इकाई द्वारा कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा तय मानकों अनुसार मजदूरी नहीं दी जा रही है आदि अनियमितताओं की पूर्ति हेतु इकाई को कारण बताओ नोटिस मौके पर ही जारी किये गये।  

इसी प्रकार निरीक्षण दल के साथ मैसर्स के.के. ग्रीन्स इण्डस्ट्री में निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्र एवं कार्यरत कर्मचारियों का पूर्ण स्थाई रिकार्ड भी नही पाया गया। कारण बताओ नोटिस मोके पर दिया गया। इसके पश्‍चात मैसर्स पांताजली फूडस प्रालि के निरीक्षण के दौरान इकाई द्वारा कच्चे माल के रुप में सरसों का उपयोग किया जाता है अग्निशमन यंत्र पर्याप्त नही पाये गये, इनको भी कारण बताओ नोटिस मौके पर दिया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0