निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर राजकीय महिला शरणालय

Thursday, October 19, 2023 - 16:54
0

मथुरा, (आरएनआई) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री आशीष गर्ग के निर्देशानुसार आज दिनांक 19.10.2023 को राजकीय महिला शरणालय, मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्रीमती नीरू शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा किया गया। इस दौरान राजकीय महिला शरणालय, मथुरा की प्रभारी उपस्थित रहीं।

राजकीय महिला शरणालय, मथुरा की प्रभारी द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 19.10.2023 को राजकीय महिला शरणालय, मथुरा में कुल 07 संवासिनियां निवासरत है। निरीक्षण दौरान प्रभारी द्वारा बताया गया कि मुख्य चिकित्साधिकारी, मथुरा कार्यालय से उपस्थित चिकित्सकों द्वारा संवासिनियों का दिनांक 07.10.2023 को चिकित्सीय परीक्षण किया गया। संवासिनियों की सुरक्षा हेतु निरीक्षण दौरान एक महिला कास्टेबल व दो महिला होमगार्ड उपस्थित मिलीं।

निरीक्षण दौरान प्रभारी द्वारा बताया गया कि आज प्रातः संवासिनियों को नाश्ता व भोजन सदन के मीनू के हिसाब से दिया जा रहा। संस्था में लगे सी सी टीवी कैमरे ठीक अवस्था में हैँ। सदन में सफाई पर्याप्त मात्रा में पाई गई। सचिव द्वारा नवरात्रि महोत्सव के संबंध में संवासनियो के खान-पान के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा उपस्थित संवासिनियों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व ऐसी संवासिनी जिनके द्वारा अपने माता पिता के घर जाने की इच्छा प्रकट की गई, को उनके घर भेजे जाने हेतु प्रभारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User