नियुक्ति आदेश: नियुक्ति आदेश को लेकर चयनित मेरिट होल्डरों ने विधायक व बीजेपी जिला अध्यक्ष को सोपा ज्ञापन

Monday, August 5, 2024 - 20:31
Updated: 2 years ago
0
नियुक्ति आदेश: नियुक्ति आदेश को लेकर चयनित मेरिट होल्डरों ने विधायक व बीजेपी जिला अध्यक्ष को सोपा ज्ञापन

गुना (आरएनआई) उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 चयनित मेरिट सूची जारी हुए 6 माह हो गए है लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नही किए है , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जून में पूरा करवा लिया है । विभाग की इस सुस्त कार्यशैली को देखते हुए चयनीतो ने विभाग और सरकार पर कुंभकर्णीय नींद सोने का आरोप लगाया है।वही चयनित मेरिट अभ्यर्थियों का कहना है कि हमने कई बार डीपीआई और स्वयं शिक्षा मंत्री जी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया है, विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वही शिक्षा मंत्री जी द्वारा दिए गए बयान (शिक्षकों की नियुक्ति करना या नहीं नही करना मेरा विषय नहीं है, अधिकारियों से पूछे ) से चयनित मेरिट होल्डरों में निराशा बनी हुई है। हम प्रदेश भर के 4721चयनित मेरिट होल्डरों की 1 वर्ष पहले अगस्त में परीक्षा हुई थी उसके 6 माह बाद रिजल्ट जारी हुआ पिछले 6 माह से नियुक्ति की आस लगाए बैठे है,हमारी आर्थिक स्थिति तो खराब हो ही गई है लेकिन अब मानसिक स्थिति भी खराब होती जा रही है । विधायक पन्नालाल शाक्य ने आश्वासन दिया है कि कल सीएम से मिलने जा रहा हूं,उनको अवगत कराता हूं।वही जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार जी ने बिना देर किए तुरंत ही सीएम साहब को , शिक्षा मंत्री जी को , ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को मेल भेजकर नियुक्ति आदेश जारी करने हेतु मांग रख दी है।जिला अध्यक्ष जी ने सकारात्मक रवैया से आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द नियुक्ति आदेश जारी करवाने की कोशिश करूंगा ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार प्रजापति, सिकंदर जी,सोनू अहिरवार, संजीव पुरवइया,अजय, यादव ,सुनील जाटव,अमृता यादव , मुन्नी दोहरे,अमित शर्मा ,आरती जाटव आदि कई मेरिट होल्डर उपस्थित थे।को लेकर चयनित मेरिट होल्डरों ने विधायक व बीजेपी जिला अध्यक्ष को सोपा ज्ञापन।

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 चयनित मेरिट सूची जारी हुए 6 माह हो गए है लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नही किए है , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जून में पूरा करवा लिया है । विभाग की इस सुस्त कार्यशैली को देखते हुए चयनीतो ने विभाग और सरकार पर कुंभकर्णीय नींद सोने का आरोप लगाया है।वही चयनित मेरिट अभ्यर्थियों का कहना है कि हमने कई बार डीपीआई और स्वयं शिक्षा मंत्री जी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया है, विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वही शिक्षा मंत्री जी द्वारा दिए गए बयान (शिक्षकों की नियुक्ति करना या नहीं नही करना मेरा विषय नहीं है, अधिकारियों से पूछे ) से चयनित मेरिट होल्डरों में निराशा बनी हुई है। हम प्रदेश भर के 4721चयनित मेरिट होल्डरों की 1 वर्ष पहले अगस्त में परीक्षा हुई थी उसके 6 माह बाद रिजल्ट जारी हुआ पिछले 6 माह से नियुक्ति की आस लगाए बैठे है,हमारी आर्थिक स्थिति तो खराब हो ही गई है लेकिन अब मानसिक स्थिति भी खराब होती जा रही है । विधायक पन्नालाल शाक्य ने आश्वासन दिया है कि कल सीएम से मिलने जा रहा हूं,उनको अवगत कराता हूं।वही जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार जी ने बिना देर किए तुरंत ही सीएम साहब को , शिक्षा मंत्री जी को , ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को मेल भेजकर नियुक्ति आदेश जारी करने हेतु मांग रख दी है।जिला अध्यक्ष जी ने सकारात्मक रवैया से आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द नियुक्ति आदेश जारी करवाने की कोशिश करूंगा ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार प्रजापति, सिकंदर जी,सोनू अहिरवार, संजीव पुरवइया,अजय, यादव ,सुनील जाटव,अमृता यादव , मुन्नी दोहरे,अमित शर्मा ,आरती जाटव आदि कई मेरिट होल्डर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User