नालों पर कब्जे के बाद भगतसिंह कॉलोनी सहित एबी रोड की दर्जनों कॉलोनियों में दूसरी बार पानी भरा, सर्वे के वाद लापरवाह सिस्टम बना स्थिति के लिए जिम्मेदार
गुना (आरएनआई) नानाखेड़ी से संजोग मैरिज गार्डन के आसपास एबी रोड पर फिर बाढ़ की स्थिति निर्मित है। कारण कि गुना शहर के सभी नदी नाले अतिक्रमण की चपेट में हैं। हर साल बाढ़ आने पर प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण का सर्वे किया जाता है। नदी नालों के बहाव क्षेत्र के अतिक्रमण चिह्नित किए जाते हैं। 15 20 दिनों तक राजस्व मामला सारे काम छोड़कर नदी नालों के किनारों पर फीते डालते घूमता है। अतिक्रमण की व्यापक रिपोर्ट तैयार की जाती है। अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी थमाए जाते हैं, लेकिन दृढ़इच्छा शक्ति न होने और राजनीतिक दखलअंदाजी के चलते प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा पाता। साल दर साल ये अतिक्रमण बढ़ रहे हैं और हर साल बाढ़ आ रही है। जाने यह सिलसिला कब थमेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

