गुना में मौत के साये तले बस स्टॉप: जर्जर शेड कार पर गिरा, बड़ी अनहोनी टली

Jul 29, 2025 - 15:00
Jul 29, 2025 - 15:00
 0  405
गुना में मौत के साये तले बस स्टॉप: जर्जर शेड कार पर गिरा, बड़ी अनहोनी टली

गुना (आरएनआई) सड़े हुए पाइपों पर खड़े मौत के बस स्टॉप। जयस्तंभ चौराहे के समीप हायर सेकेंडरी स्कूल के गेट के बगल में स्थित ये बस स्टॉप का लोहे का शेड आज सुबह एक कार पर आ गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस स्टॉप का शेड जिन पाइपों पर टिका है वह पाइप जंग लग जाने से सड़ कर खस्ताहाल हो चुके हैं। 

नगरपालिका क्षेत्र में जगह जगह विज्ञापन ठेकेदार की ओर से इसी तरह के बेहद खतरनाक बस स्टॉप बनाए गए हैं। गनीमत रही कि पूरा शेड कार पर आ गिरा वरना बारिश से बचने वहां खड़े लोगों के साथ अनहोनी हो जाती। शहर में घटिया स्तर के पोले पाइपों पर जगह जगह बस स्टॉप, गैंट्री, यूनिक पोल लगाए गए हैं। समय रहते सभी की जांच करवा चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0