इंदौर में 16 बेगुनाहों की मौत पर सरकार पर गंभीर आरोप, हत्या का मुकदमा दर्ज हो: सज्जन सिंह वर्मा
इंदौर (आरएनआई) इंदौर में 16 निर्दोष लोगों की मौत के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर हत्या का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल अधिकारियों के ट्रांसफर कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि तबादलों से न तो सच्चाई सामने आएगी और न ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण में तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)