नानाखेडी मंडी में किसान की फसल का कम बजन तौलकर धोखाधडी के प्रकरण में धोखाधडी के चारों आरोपी गिरफ्तार 

Friday, May 16, 2025 - 19:41
Updated: 1 year ago
0
नानाखेडी मंडी में किसान की फसल का कम बजन तौलकर धोखाधडी के प्रकरण में धोखाधडी के चारों आरोपी गिरफ्तार 

गुना (आरएनआई) गुना के नानाखेडी गल्ला मंडी में एक किसान की फसल कम तौलकर धोखाधडी किए जाने के मामले में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण में चारों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है ।
               
उल्लेखनीय है कि गत 15 मई को फरियादी रामेश्वर पुत्र बाबूलाल पाल निवासी ग्राम बालाभेंट थाना विजयपुर की ओर से कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15 मई को वह अपनी चने की फसल बेंचने नानाखेडी मंडी आया था, जहां उसे चार व्यक्ति 1-सुनील शिवहरे, 2-बृजकिशोर अग्रवाल, 3-राजेश भदौरिया एवं 4-प्रमोद भदौरिया मिले जो खुद को गल्ला व्यापारी बताकर उसकी चने की फसल मंडी भाव से ऊंचे दाम में खरीदने का बोला और सौदा होने पर तुलाने के लिए भगत सिंह कॉलोनी में ले गए जहां तौल करने पर चने का बजन कुल 12 क्विंटल 29 किलोग्राम हुआ । इसके बाद उनके द्वारा फसल के कुछ पैसे उसे दे दिए व शेष पैसे मंडी में फसल बेंचकर देने का बोला और चने को एक पिकअप में भरकर मंडी में डाक कराने ले गए । डाक होने के बाद जब चना फड पर तौला गया तब चने का बजन 15 क्विंटल 23 किलोग्राम निकला । इस प्रकार उक्त चारों के द्वारा किसान रामेश्वर पाल की चना की फसल कम तौलकर धोखाधडी किए जाने पर चारों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 500/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

                कैंट थाना पुलिस द्वारा धोखाधडी के उक्त प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटों के भीतर ही आज दिनांक 16 मई 2025 को प्रकरण के चारों आरोपियों 1-सुनील पुत्र दुर्गाप्रसाद शिवहरे उम्र 48 साल, 2-बृजकिशोर पुत्र रामदास अग्रवाल उम्र 48 साल, 3-राजेश पुत्र रामअवतार भदौरिया उम्र 52 साल एवं 4-प्रमोद पुत्र रामअवतार भदौरिया उम्र 38 साल निवासीगण जिला भिण्ड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपियों से प्रकरण में माल बरामदगी हेतु उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ।  

               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, सउनि संतोषतिवारी, आरक्षक देवेन्द्र धाकरे, आरक्षक सुरेन्द्र पाल, आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक अर्जुन यादव एवं आरक्षक राजीव सेन की सराहनीय भूमिका रही है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User