नानाखेड़ी स्थित पुराने वृद्धाश्रम भवन व भूमि को अनाधिकृत कब्‍जे से कराया गया मुक्‍त

बेशकीमती शासकीय भूमि को भू-माफियाओं से सुरक्षित करने के लिए शासन हित में वृद्धाश्रम की भूमि ग्राम नानाखेड़ी स्थित शासकीय भूमि  हाउसिंग बोर्ड को आवंटित करने के लिए कलेक्टर को तहसीलदार गुना नगर द्वारा भूमि प्रस्तावित।

Thursday, November 30, 2023 - 14:27
Updated: 3 years ago
0
नानाखेड़ी स्थित पुराने वृद्धाश्रम भवन व भूमि को अनाधिकृत कब्‍जे से कराया गया मुक्‍त

गुना, (आरएनआई) तहसीलदार तहसील गुना नगर जीएस बैरवा द्वारा ग्राम नानाखेड़ी पुराने वृद्धाश्रम की जाँच के लिए एस.डी.ओ. (पी.डब्लू.डी), समाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुये। जाँच के दौरान पाया कि सॉईनाथ समिति व अन्य लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से वृद्धाश्रम पर कब्जा कर रखा था, किये गये कब्जे को हटा दिया गया। आश्रम से सामान जप्त कर सामाजिक न्याय विभाग की सुपुर्दगी में दिया गया। वृद्धाश्रम भवन लोक निर्माण विभाग का होने से भवन का कब्जा एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग को दे दिया गया। 

वृद्धाश्रम भवन की देखरेख के लिए एक चौकीदार पी.डब्लू.डी द्वारा तैनात कर दिया गया है तथा पुराने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ससम्मान नवीन वृद्धाश्रम केंन्ट गुना में भेजा गया।

उक्त बेशकीमती शासकीय भूमि को भू-माफियाओं से सुरक्षित करने के लिए शासन हित में वृद्धाश्रम की भूमि ग्राम नानाखेड़ी स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं0 31 में रकवा 0.261 हे० सर्वे नं0 32 में रकवा 1.370 हे0 कुल रकवा 1.631 हे0 भूमि हाउसिंग बोर्ड को आवंटित करने के लिए कलेक्टर को तहसीलदार गुना नगर द्वारा भूमि प्रस्तावित की गई है। जिससे उक्त भूमि पर गरीब लोगों के लिए हाउसिंग बोर्ड भवन बना सके।

उक्त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुना नगर जी०एस० बैरवा, शुभम जैन नायब तहसीलदार गुना नगर, मय राजस्व अमला जिसमें प्रभारी राजस्व निरीक्षक  शिवशंकर ओझा, पटवारी ग्राम नानाखेड़ी महेश रघुवंशी, पटवारी ग्राम छावनी मनीष नामदेव, नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पी.डब्लू.डी ,सामाजिक न्याय विभाग, के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User