इकबाल सिंह बैस का प्रशासनिक सफर सफल या असफल, पर चर्चा शुरू!

Thursday, November 30, 2023 - 14:23
Updated: 3 years ago
0
इकबाल सिंह बैस का प्रशासनिक सफर सफल या असफल, पर चर्चा शुरू!

भोपाल, (आरएनआई) मप्र में इकबाल सिंह बैस मार्च 2020 से नवम्बर 2023 तक मुख्यसचिव रहे। उनकाअधिकांश समय भोपाल के अरेरा हिल्स पर बने नये मंत्रालय की चौथी मंजिल की मोटी दीवारों के पीछे बने एयरकंडीशन कमरे में बीता।

उन्होंने सबसे कम दौरे किए, उनके कार्यालय में कारम डैम जैसे हादसे हुए लेकिन सजा किसी को नहीं मिली। 

वे आम लोगों से तो छोडिए प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों यहां कि आईएएस अफसरों से भी सहजता से मिलना पसंद नहीं करते थे।

 प्रदेश के पत्रकारों से तो उनकी दूरी स्वभाविक है। उनकी कार्यशैली को लेकर विपक्ष के अलावा सत्तापक्ष भी संतुष्ट नहीं रहा। 

यह कहा जा सकता है कि इकबाल सिंह बैस ने मुख्यसचिव के रूप में अपनी दुनिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आसपास तक सीमित रखी। 

प्रशासन चलाने उन्होंने कुछ खास अफसरों की कोठरी तैयार की थी।

 इकबाल सिंह बैस को प्रमोटी आईएएस से खास लगाव रहा है। 

चर्चा है की सीधी भर्ती के एक दर्जन से अधिक आईएएस की सीआर बिगाड कर वे मंत्रालय से विदा हो रहे हैं। 

यह बात दूसरी है कि उनके बेटे मप्र कैडर में सीधी भर्ती के आईएएस हैं।

आज 30 नवम्बर को इकबाल सिंह बैस रिटायर हो रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User