नववर्ष के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्‍थलों पर व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में बैठक आयोजित

Monday, December 29, 2025 - 22:31
Updated: 7 months ago
0
नववर्ष के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्‍थलों पर व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में बैठक आयोजित

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नववर्ष के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित होने वाले मेलों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि जिले में नववर्ष के अवसर पर विभिन्‍न धार्मिक स्‍थलों पर मेले का आयोजन किया जाता है। नववर्ष 2026 के अवसर पर जिले के विभिन्‍न धार्मिक स्‍थानों में श्रृद्वालुओं के दर्शन एवं आवागमन को सुचारू रूप से क्रियान्‍वयन करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में भीड़ प्रबंधन के संबंध में विशेष निर्देश देते हुए कहा गया कि श्रद्धालुओं का प्रवेश और निकास अलग-अलग मार्गों से सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीड़ का दबाव न बने और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में बताया गया कि आवश्‍यकतानुसार मेला स्थल पर वॉलेंटियर्स तैनात किए जाएंगे, जिन्हें कैप और सिटी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, सीसीटीव्‍ही, पर्याप्‍त पुलिस बल और अनाउंसमेंट वाहन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर दुकानें लगाने या गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मेला परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि नववर्ष के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User