नव साक्षरों का मूल्यांकन हुआ

Sunday, March 17, 2024 - 18:13
Updated: 3 years ago
0
नव साक्षरों का मूल्यांकन हुआ

गुना (आरएनआई) जिला शिक्षा केन्द्र गुना के आदेश के क्रम में आज उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नव सक्षरो का मूलभूत साक्षरता तथा मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन विभिन्न सामाजिक चेतना केंद्र / परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।

जनशिक्षक श्रीमती किरण उपाध्याय तथा जनशिक्षक राजेंद्र गुजराती द्वारा आज जनशिक्षा केन्द्र पगारा के 25 सामाजिक परीक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों का मूल्यांकन कार्य देखा गया परीक्षा विधिवत संपन्न हुई।

परीक्षा केंद्र अध्यक्षों द्वारा सभी केंद्रों पर 182 नव साक्षरों को परीक्षा सामग्री वितरण कर मूल्यांकन कार्य कराया गया।

परीक्षा केंद्रों पर राम भरत रघुवंशी, जितेंद्र रघुवंशी सेमारा, धर्मेंद्र शर्मा, सीमा जैन दोषपुर, रीना रघुवंशी ईमझरा, रामभरोसा अहिरवार रीछेरा चक, प्रत्युष पाठक, स्वेता भार्गव, श्याम शर्मा मंगवार, शरीफ खान विजयपुरा ने परीक्षा कार्य में सहयोग किया।

परीक्षा के बाद उनको स्वल्पाहार भी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User