ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी रहा है - ज्योतिरादित्य सिंधिया

Mar 17, 2024 - 18:17
Mar 17, 2024 - 19:05
 0  864
ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी रहा है - ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना (आरएनआई) ब्राह्मण समाज हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है और देश का मार्ग प्रशस्त करते हुए आजादी की लड़ाई में भी प्राणों की आहुति दी है इसका उदाहरण मंगल पांडे एवं चंद्रशेखर आजाद हैं। ब्राह्मण समाज ने देश को बीवी गिरी, शंकर दयाल शर्मा, वेंकटरमन, प्रणब मुखर्जी जैसे राष्ट्रपति तक दिए हैं। उपरोक्त उद्गार लोकसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात एक स्थानीय होटल में सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिए।

सम्मेलन का प्रारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। सम्मेलन को गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, सूर्य प्रकाश तिवारी, लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक, अरुण चतुर्वेदी, नर्मदा शंकर भार्गव एवं लखन शास्त्री ने भी संबोधित किया।

श्री सिंधिया ने अभी तक किए गए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया साथ ही गुना लोकसभा क्षेत्र को आगामी भविष्य में मिलने वाली तीन उपलब्धियों कृषि महाविद्यालय, तात्या टोपे यूनिवर्सिटी भवन एवं 45 करोड़ के भव्य एयरपोर्ट निर्माण की भी घोषणा तथा स्वम् को उम्मीदवार नही घर का बेटा बताया।

सम्मेलन में जिला अध्यक्ष भाजपा, बाबूलाल शर्मा वकील, अशोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप अध्यक्ष जिला महामंत्री, वीरेंद्र भार्गव, एसके राजोरिया, भोलानाथ तिवारी, ब्रजमोहन भार्गव मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम का आभार अशोक शर्मा तथा सम्मेलन का संचालन अनिल भार्गव ने किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0