नलकूप में सो रहे वृद्ध पर हमला, घायल
फतेहपुर (आरएनआई) बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदौली में निजी नलकूप में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध को मंगलवार की रात युवक ने धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हरदौली गांव निवासी स्व0 राम गोपाल उर्फ दुलारे का पुत्र शिवदयाल रोज की भांति खाना खाने के बाद निजी नलकूप पर सोने चला गया। अर्द्धरात्रि कुछ लोग वहां पहुंचे, आहट होने पर वृद्ध की नींद खुल गई। जिससे उस पर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि गांव का ही रोहित पुत्र ननका 20 साल बाद जेल से छूटकर आया है। मंगलवार की रात लूटपाट करने के इरादे से नलकूप पहुंचा था और आहट होने पर वृद्ध की नींद खुल गई। जिस पर उसने वृद्ध पर हमला कर दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



