बिजली का पोल गिरने से ठेकेदार घायल

Jun 18, 2025 - 19:34
Jun 18, 2025 - 19:36
 0  216

फतेहपुर (आरएनआई) हथगाम थाना क्षेत्र के नवाबगंज में मंगलवार की शाम बिजली का पोल गिरने से 26 वर्षीय ठेकेदार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार थाने के मुगलाही गांव निवासी अखिलेश का पुत्र योगेन्द्र ठेके में बिजली का पोल लगवाता है। मंगलवार की शाम मजदूरों के साथ नवाबगंज में बिजली का पोल खड़ा करवा रहा था। इसी बीच अचानक पोल उसे ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0