नये कलेक्टोरेट गेट के सामने कैंट रोड़ पर वकील और गुंडों ने दूसरे वकीलो को दी धमकी

मामला जमीन पर कब्जा करने का!

Wednesday, March 27, 2024 - 22:16
Updated: 3 years ago
0
नये कलेक्टोरेट गेट के सामने कैंट रोड़ पर वकील और गुंडों ने दूसरे वकीलो को दी धमकी

गुना (आरएनआई) आज 27 :03 को एक वकील  एवं उनके भतीजे और उनके गुंडों द्वारा सीनियर वकील सुरेश चंद्रा श्रीवास्तव एवं पियूष श्रीवास्तव वकील को फोन कर गंदी गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकियां दी गई।

जानकारी अनुसार बताया गया हैं कि जिला कोर्ट के वकील और उसका भतीजा कैट रोड़ पर जमीन पर कब्ज़ा करने कुछ गुंडो के साथ गए थे।

उस कालोनी और मुहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए उन्होंने भगा दिया।

इस बात पर से वकील और उसके भतीजा ने सीनियर अभिभाषक सुरेश श्रीवास्तव और उनके पुत्र अभिभाषक पीयूष श्रीवास्तव को गाली और जान से मारने की धमकी दी।

कैट थाने में भी सूचना दी गई है।

बताया जाता है कि मौके पर sdm और अन्य राजस्व कर्मचारी भी पहुँच गए थे

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User