केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनाया कुशवाह समाज के साथ खेली फूलों की होली , लोगों ने लिया प्रण घर घर जाकर करेंगे प्रचार दिलाएँगे गुना से रिकार्ड मतों से विजय

केंद्रीय मंत्री ने किया सम्राट अशोक , चंद्रगुप्त मौर्य व भगवान बुद्ध को याद, कश्मीर धारा 370 हुआ मुक्त हमें हर बूथ पर बढ़ाना है 370 वोट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है असली होली 4 जून को हम सब मनाएँगे। 

Wednesday, March 27, 2024 - 22:26
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनाया कुशवाह समाज के साथ खेली फूलों की होली , लोगों ने लिया प्रण घर घर जाकर करेंगे प्रचार दिलाएँगे गुना से रिकार्ड मतों से विजय

गुना/शिवपुरी (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने लोकसभा क्षेत्र गुना का तूफ़ानी दौरों का दौर जारी है । पिछले 2 सप्ताह आज तीसरी बार अपने तीन दिवसीय दौरे में केंद्रीय मंत्री आज गुना लोकसभा के अंतर्गत आने वाले ज़िला शिवपुरी पधारे। केंद्रीय मंत्री शिवपुरी में आज कुशवाह समाज “ होली मिलन समारोह “ में शामिल हुए।

 केंद्रीय मंत्री ने कुशवाह समाज के हज़ारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा , आज इस स्थल पर कोई कुशवाह समाज का केवल प्रतिनिधि नहीं है बल्कि आप सभी मेरे परिवार है।

 आज होली का दिन है 500 साल बाद प्रभु श्री राम ने अपने महल में होली मनाई है और आज आप सभी उनके बेटे कुश के वंशज कुशवाहा समाज के लोगों के बीच आकार मैं अभिभूत है । सम्राट अशोक व सम्राट चंद्रागुप्त मौर्य की वीरता और क्षमता आपके समाज में है और वैसे ही भगवान बुध की शालीनता आपके समाज में है।

 केंद्रीय मंत्री ने कहा ज्योति बाई फुले भी आपकी समाज की थी , जिन्होंने दो सदी पूर्व एक मशाल लेकर वो चले ताकि लड़कियों को शिक्षा मिले , 1848 में पुणे में स्कूल का शुभआरम्ब उन्होंने की थी , आज भी महात्मा ज्योति बाई फुले जैसा कोई समाज सेवक उदाहरण नही है।

 कुशवाह समाज के साथ मेरे परिवार के साथ पीढ़ियों का सम्बंध है , मेरी आजि अम्मा , पूज्य पिताजी और मेरे साथ भी पारिवारिक सम्बंध अनवरत जारी है।

 कुशवाह समाज और मराठा समाज एक जैसा ही है , एक हाथ में हल और एक हाथ में तलवार लेकर चले और देश को क़ुर्बानी की ज़रूरत पड़ी तो कुशवाह समाज और मराठा समाज सबसे पहले क़ुर्बानी देने को आगे आएँगे।
 
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा मैंने हमेशा आपके कष्ट में साथ दिया , कोरोना काल में मैं आपके साथ रहा और आपने मेरा साथ दिया तो मेरी ज़िंदगी भी आपकी हो जाएगी । केंद्रीय मंत्री ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है और 25 मार्च की होली तो हो गई लेकिन असली होली तो मई को होगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से 370 हटाया है आपको हर बूथ पर 370 वोट को बढ़ाना है।

 कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह , ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह , गंगा राम बघेल , मुन्ना लाल कुशवाह , नरेश कुशवाह , जसवंत भगिरत कुशवाह , राजकुमार कुशवाह , राम लखन कुशवाह , ज़िलाध्यक्ष राजू बाथम , विधायक देवेंद्र जैन भी मौजूद रहे ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User