नपा ने कराया मुख्यमंत्री कन्या विवाह, तीन मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाय

Feb 14, 2024 - 20:33
Feb 14, 2024 - 20:33
 0  1.2k
नपा ने कराया मुख्यमंत्री कन्या विवाह, तीन मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाय

गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अंतर्गत 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कन्या विवाह में तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया, शेष 22 जोड़ों का हिंदू धार्मिक पद्धति से विवाह कराया गया। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व शहर के गणमान्य अतिथियों द्वारा सभी वर-वधु को आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किये।

इस दौरान नपाध्यक्ष सविता गुप्ता द्वारा सभी जोड़ों को गैस के चूल्हे भेंट किए। वहीं वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद कृष्णा मौर्य द्वारा तांबे के कलश भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प भेंट कर दीप प्रज्वलित किया गया। सीएमओ तेज सिंह यादव एवं स्टाफ द्वारा पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0