नपा गुना द्वारा पानी की टंकियां की सफाई एवं पानी की जांच कराई गई

Sunday, January 4, 2026 - 18:12
Updated: 10 months ago
0
नपा गुना द्वारा पानी की टंकियां की सफाई एवं पानी की जांच कराई गई

गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना द्वारा पानी की टंकियां की सफाई कराई जा रही है, इस दौरान नानाखेड़ी, हड्डी मील क्षेत्र की टंकियों की सफाई कर ली गई है ।

आज शास्त्री पार्क ओवर हैड टंकी की सफाई कराई जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार शहर की ओवरहेड पेयजल टंकियां की सफाई कराई जा रही है, साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी के सैंपल लिए जाकर पानी की जांच कराई जा रही है। इस दौरान H2S टेस्ट कराए गए जिसमें जल में बैक्टीरिया से दूषित होने की जांच कराई जाती है, उक्त जांच में किसी प्रकार का पानी दूषित नहीं पाया गया।

 आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी की जांच के लिए सैंपल लेकर जांच कराई जाती रहेगी, तथा सभी टंकियां की सफाई कराई जाएगी।

  जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित डिमरी की निगरानी में टंकियों की सफाई कराई गई तथा अंबेडकर चौराहा,नदी मोहल्ला,बोहरों का बगीचा आदि क्षेत्रों से पानी के सेम्पल लिए गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User