नदी में डूबे मृतकों के परिजनों को मिली 4-4 लाख की सहायता, संवेदनशील सांसद सिंधिया के निर्देश पर प्रशासन ने स्वीकृत की राशि

408 बाढ़ पीढि़तों को भी सहायता राशि और राशन देने के निर्देश

Monday, June 30, 2025 - 19:33
Updated: 1 year ago
0
नदी में डूबे मृतकों के परिजनों को मिली 4-4 लाख की सहायता, संवेदनशील सांसद सिंधिया के निर्देश पर प्रशासन ने स्वीकृत की राशि

गुना (आरएनआई) जिले की बमौरी विधानसभा क्षेत्र में 21 जून को कोहन एवं कांसल नदी का पुल पार करने के दौरान जान गंवाने वाले 3 मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह कार्रवाई केंद्रीय मंत्री और संवेदनशील सांसद ज्योतिरादित्य के निर्देश पर की गई है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार ने घटना के समय सांसद सिंधिया को पूरी जानकारी दी और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कराते हुए आर्थिक सहायता स्वीकृत कराए जाने की मांग की थी।

इसके बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला प्रशासन को तुरंत आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए थे। सिंधिया के निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा कांसल नदी के पुल में तेज बारिश के दौरान डूबकर जान गंवाने वाले रामसिंह पुत्र विलास निवासी फतेहगढ़, कोहन नदी में डूबकर जान गंवाने वाले नरेन्द्र उर्फ करन पुत्र हीरालाल अहिरवार निवासी ग्राम फतेहगढ़ और सागर पुत्र हीरालाल अहिरवार निवासी ग्राम फतेहगढ़ के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति पत्र जारी हो गए हैं। इसके अलावा सिंधिया ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि फतेहगढ़ क्षेत्र में कुछ समय पूर्व आई बाढ़ से प्रभावित 408 परिवारों को भी उचित मुआवजा राशि दी जाए और प्रभावितों को राशन भी उपलब्ध कराया जाए। सिंधिया की संवेदनशीलता और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने उनका आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User